सिरसागंज: मिशन शक्ति अभियान में अरांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अश्लील फब्तियां कसने के आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति अश्लील एवं अभद्र हरकतें करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत अरांव मिशन शक्ति पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अभय उर्फ छोटू को उसके गांव से पड़ा है।