ढिकोला गाँव के आर्टिस्ट शिव माली ने एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाया 45 की.मी. की पैदल यात्रा की बिना पानी पिये 10 घंटे 30 मिनिट में ढिकोला से धनोप माता मंदिर पहुँचे हिस्ट्री बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यू यॉर्क ( USA ) में नाम दर्ज
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक
ढिकोला-नवरात्रि के पावन पर्व पर कई भक्त गण माता राणी के दर्शन करने के लिए माता जी के मंदिर जाते है कई प्रकार कि यात्रा करते है
जैसे कोई बस, कार व बाइक से। कोई बिना खाये, बिना चप्पल पहने पैदल दंडत्व लगाते है लेकिन ढिकोला गाँव के शिव माली ने कुछ नया किया है ढिकोला गाँव से धनोप गाँव धनोप माता मंदिर तक बिना पानी पिये 45 किलो मीटर की पैदल यात्रा को 10 घंटे 30 मिनिट में पूरी करके माता राणी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर पहुँच कर माता जी का जल ग्रहण करके फिर बाद में अन्न-जल ग्रहण किया। दिनांक 17 अक्टूम्बर 2026 को ये पैदल यात्रा का हिस्ट्री बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया (न्यूयॉर्क USA)में दर्ज हुआ है। शिव पहले भी 6 विश्व रिकॉर्ड बना चुका है शाम 5:30 बजे ढिकोला से पैदल यात्रा प्रारंभ की लगातार पूरी रात जय माता दी के नारे लगाते और धनोप गाँव मंदिर प्रांगण रात को 3 बजे पहुँच गये। शिव हमेशा अपने गाँव का नाम व भीलवाड़ा ज़िले का नाम रोशन करने के लिए कुछ नये-नये प्रयास करके रिकॉर्ड बनाते रहते है। शिव के साथ आरणी गाँव से ओमप्रकाश माली भी इस पैदल यात्रा में शामिल हुए थे।