🚨 भीलवाड़ा में जर्जर दीवार बनी मौत की वजह! शिकायतें होती रहीं, जिम्मेदार सोते रहे?
भीलवाड़ा के ग्रामीण हाट बाजार में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घर के सामने कचरा डालने गई 60 वर्षीय धापू देवी के ऊपर सालों पुरानी जर्जर दीवार भरभराकर गिर पड़ी। महिला करीब 5 मिनट तक मलबे में दबी रहीं। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती आशंका सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीवार की जर्जर हालत को लेकर कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। वार्ड 35 के पार्षद उदयलाल माली ने भी पहले शिकायतें किए जाने की बात कही। वहीं तहसीलदार दिनेश साहू ने मामले की जांच और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलवाने की जानकारी दी।
बड़ा सवाल: जब दीवार जर्जर थी और शिकायतें भी मिल चुकी थीं, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इस मौत की जवाबदेही कौन लेगा?
#Bhilwara #BhilwaraNews #RajasthanNews #BreakingNews #प्रशासनिक_लापरवाही BhilwaraBreaki