अभिनेत्री रवीना टंडन एवं राशा टंडन ने किए भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन
शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।
उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन एवं उनकी पुत्री अभिनेत्री राशा टंडन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासन एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवड़िया द्वारा दोनों अभिनेत्रियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत बड़ा भाग्यशाली दिन है क्यो की आज में मेरे बेटे और बेटी को साथ लाई हु पहले बेटी आ चुकी है हमने बारह ज्योतिर्लिंग कर चुके है आज बेटे और बेटी दोनों आये है।आज महाकालेश्वर ने बुलाया है तो हम आये है।महाकालेश्वर का आशीर्वाद रहा तो हम बेंगलुरु से मुंबई फिर उज्जैन आये है और आरती के समय पहुच कर आरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ।