कोलेबिरा: गांधी जयंती पर जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वच्छ भारत दिवस, एनसीसी कैडेट्स ने चलाया सफाई अभियान
शुक्रवार को 1 बजे कोलेबिरा के जवाहर नवोदय विद्यालय में गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य एसके सिन्हा व एएनओ एसओ विकास चंद्र के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने सफाई अभियान चलाया। गांधी जी की प्रतिमा की सफाई कर श्रद्धांजलि दी। स्लोगन लेखन से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में 38 कैडेट्स व एक एएनओ शामिल रहे।