मझोली: मझौली और आसपास के इलाकों में बारिश से धान व मक्के की फसल को फायदा
मझौली में शुक्रवार सुबह लगभग 10:00 बजे से बारिश का क्रम चालू हुआ जो की देर शाम तक जारी रहा। रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों को काफी फायदा हो रहा है। धन और मक्के की फसल को यह बारिश काफी फायदा पहुंचा रही है किसानों का मानना है कि ऐसी ही बारिश से उनकी फसल अच्छी तरह पककर तैयार होगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भी इंद्र देवता मेहरबान रहेंगे।