टिहरी-चंबा मार्ग पर भीषण कार हादसा, खाई में गिरी वैगनआर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
नई टिहरी-ऋषिकेश मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंबा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टीसीआर होटल के पास एक वैगनआर कार (UK 14 J 0190) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि कार खाई में नीचे गिरने के बजाय एक पेड़ पर जाकर अटक गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली चंबा के प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा पुलिस बल और आपदा राहत उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस टिहरी और पीएसी के जवानों के सहयोग से तत्काल संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।