पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को जोड़ने वाली निर्माणाधीन टनल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को जोड़ने वाली निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को जल्दी और बेहतर तरीके से कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है। बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने CM नीतीश कुमार को टनल को लेकर विस्तृत जानकारी दी है।