पटना ग्रामीण: मोबाइल चोर गिरोह के 8 सदस्य चोरी के 150 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार, पटना जंक्शन पर रेल SP ने दी जानकारी
पटना रेल पुलिस ने सोमवार को पटना जं. के प्लेटफार्म सं. 2-3 पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पश्चिमी छोर से संदेह के आधार पर 8 अंतरराज्यीय मोबाईल चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से रेल पुलिस ने चोरी के कुल 150 मोबाईल बरामद किया है जिसकी कीमत ₹22.5 लाख बताई गई है। उपरोक्त घटनाकी जानकारी रेल SP अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने दी है!