पटना ग्रामीण: पुलिस की चेतावनी के बाद भी राजद कार्यालय के बाहर बन रहा पंडाल, पीएम के दौरे के लिए प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। इस दौरान 29 मई को पटना में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो भी है और वह भाजपा कार्यालय भी जाएंगे। लेकिन भाजपा कार्यालय के बगल में ही राजद कार्यालय भी है और राजद कार्यालय के बाहर टेंट लगाया जा रहा है। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे भी यह पंडाल बनवाया जा रहा था।