पटना ग्रामीण: बिहार: मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जदयू कार्यालय, पटना में जनसुनवाई कर जनता की समस्याएं सुनीं
मंगलवार की दोपहर 12 बजे जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में आमजनों की समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में प्रदेश भर से आए जनता की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।