पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग, पटना SSP ने दी जानकारी
भाजपा कार्यालय में मंगलवार को हाई लेवल मीटिंग की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना आएंगे, इसे लेकर भाजपा कार्यालय में सिक्योरिटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे पटना एसएसपी ने मामले की जानकारी दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सिक्योरिटी मीटिंग की गई।