प्रतापगढ़: खभोर गांव के समीप सई नदी में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खभोर गांव के समीप सई नदी के किनारे मंगलवार देर शाम 5 बजे के आसपास एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराया हुआ दिखाई पड़ने पर मवेशी चरा रहे लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर ग्राम प्रधान के साथ अन्य लोग पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे शव को नदी से निकलकर पहचान के लिए पूछताछ की गई तो पहचान हो गई।