प्रतापगढ़: मंत्री दयाशंकर ने अखिलेश पर बरसाए आरोप, आज़म खान की रिहाई को लेकर घेरा, आतंकियों से जोड़ा, अफीम कोठी में की प्रेस वार्ता
प्रतापगढ़ पहुंचे कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार शाम 7 बजे प्रेस वार्ता कर आज़म खान की रिहाई पर अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने कहा कि सपा में आतंकवादियों के मुकदमे हटवाने की परंपरा रही है। आज़म खान के बसपा में जाने की अटकलों को उन्होंने सामान्य बताया लेकिन भाजपा में शामिल होने की संभावना से इंकार किया।