प्रतापगढ़: रामपुर बजहा गांव के पास कार की टक्कर से युवक की हुई मौत
मानधाता स्थानीय कस्बे से घर लाखापुर घर बाइक से जा रहे युवक अमन शुक्ला उम्र 21 वर्ष पुत्र इंद्रदेव शुक्ल को एक कार टक्कर मारकर भाग निकली।जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता ले गए जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया।वहा पर इलाज के दौरान शाम करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई।मानधाता कस्वे में बाप बेटा पान की दुकान चलाते हैं।