डौण्डीलोहारा: भाजपा की जीत पर बालोद जिला कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी सहित विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर भाजपा जिला कार्यालय बालोद में मंगलवार को भव्य जश्न मनाया गया। कार्यालय परिसर जयकारों, ढोल-नगाड़ों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंज उठा। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।