ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सी.एस.आर.) के सौजन्य तथा लौह अयस्क समूह राजहरा अंतर्गत कलवर खदान के सहयोग से ग्राम पंचायत झिटकाटोला के खेल मैदान में संकुल स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।