बाह: पिनाहट में राजाखेड़ा रोड पर डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में क्लीनिकों पर छापा, कई झोलाछाप फरार
पिनाहट कस्बे के राजाखेड़ा रोड पर शनिवार शाम करीब 4 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. जीतेन्द्र लवानिया और झोलाछाप निरीक्षक जगपाल चाहर के नेतृत्व में क्लीनिकों पर छापा मारा गया। इस कार्रवाई के दौरान डॉ. पी. के. क्लीनिक, डॉक्टर पवन राजपूत, डॉ. नेक राम और श्री राम पैथोलॉजी को नोटिस जारी किए गए। जांच के दौरान कई अन्य झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिकों पर ताला लगाकर मौके से फरार