बाह: फरैरा गांव में खेत की मेड़ पर बिजली लाइन लगाने को लेकर 2 पक्षों में हुआ पथराव, 6 लोग हुए गिरफ्तार
थाना बाह के फरैरा गांव में शुक्रवार शाम 5:30 बजे खेत की मेड़ पर बिजली की लाइन लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। गांव निवासी होशियार सिंह पुत्र सरदार सिंह और रमेश सिंह पुत्र माता प्रसाद के बीच विवाद के बाद हालात बेकाबू हो गए, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।