बाह: लड़ऊआपुरा के खेत में ट्रैक्टर से गिरकर युवक रोटावेटर की चपेट में आया, दर्दनाक मौत
थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव लड़ऊआपुरा में शनिवार दोपहर करीब2:30बजे एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। खेत की जुताई करते समय अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।