बाह: पिनाहट में गृह क्लेश से परेशान महिला ने चंबल में लगाई छलांग, स्टीमर कर्मचारियों ने समय रहते किया बचाव
पिनाहट के चंबल घाट पर शनिवार शाम 5 बजे एक महिला ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने चंबल नदी में छलांग लगा दी, लेकिन स्टीमर में मौजूद कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे कूदते हुए देख लिया और तुरंत दो युवक नदी में कूद गए। उन्होंने समय रहते महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।