बाह: पिनाहट में कर्मचारियों की लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में, जर्जर स्टीमर से भारी वाहन पार कराने का वीडियो वायरल
पिनाहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिनाहट घाट पर चंबल नदी में यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए स्टीमर कर्मचारियों द्वारा प्रतिबंध के बावजूद जर्जर स्टीमर से भारी वाहनों को पार कराया जा रहा है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सूर्यास्त के बाद भी स्टीमर का संचालन करते हुए कर्मचारियों को देखा गया।यह वायरल वीडियो शुक्रवार शाम 6 बजे का बताया जा रहा है।