हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भर्ती प्रक्रिया पर ब्रेक, UKSSSC के बाहर रात को ही धरने पर बैठे युवा
उत्तराखंड में UKSSSC की भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर बेरोजगार युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हाईकोर्ट के 6 अक्टूबर 2026 के स्पष्ट आदेश के एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद सरकार और आयोग की ओर से अब तक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई हैं।
मामला सिर्फ दिव्यांग अभ्यर्थियों (SD/SI श्रेणी) के अधिकारों का नहीं, बल्कि उन डेढ़ लाख से अधिक युवाओं के भविष्य का भी है, जिन्होंने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है और लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं। आखिर हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद भी संशोधित विज्ञप्ति जारी करने और परीक्षा की तारीख घोषित करने में इतनी देरी क्यों हो रही है?
युवाओं का सवाल है कि क्या सरकार और आयोग भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के प्रति गंभीर हैं या फिर बेरोजगारों को केवल आश्वासनों के सहारे इंतजार कराया जा रहा है? उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा और बेरोजगार युवाओं ने सरकार एवं UKSSSC से तत्काल संशोधित विज्ञप्ति/शुद्धिपत्र जारी करने और परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो युवा सड़कों पर उतरकर अपना जवाब मांगेंगे।
#Uttarakhand #UKSSSC #UttarakhandYouth #YouthVoice #ExamDelay #JusticeForStudents #UttarakhandPolice #बेरोजगारयुवा #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Nov 17, 2026