अंकिता को आज तक न्याय नहीं मिला, अब सरकार से नहीं जनता से है उम्मीद: अंकिता की मां
देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित आईसा के राज्य सम्मेलन में अंकिता भंडारी के माता-पिता ने पहुंचकर एक बार फिर बेटी को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
अंकिता की मां ने भावुक अपील करते हुए कहा कि अब वह सरकार से न्याय की गुहार नहीं लगाएंगी, बल्कि प्रदेश की जनता से बेटियों को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील करती हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में जनता ही बैठाती है और जनता ही सत्ता से उतारती है।
वहीं, अंकिता के पिता ने बेटी के चरित्र हनन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार इस पूरे मामले पर मौन है। उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर भी सवाल उठाए। अंकिता के माता-पिता के इन बयानों ने एक बार फिर प्रदेश में न्याय और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#AnkitaBhandari #अंकिता_भंडारी #JusticeForAnkita #Uttarakhand #उत्तराखंड #PahadSamachar