सतपाल महाराज के कार्यकर्ता ज्वाइनिंग कार्यक्रम पर कांग्रेस का हमला, कवींद्र इष्टवाल बोले–BJP कार्यकर्ताओं को ही BJP में कराया शामिल!
कांग्रेस नेता कवींद्र इष्टवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सतपाल महाराज के उस कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के कुछ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
कवींद्र इष्टवाल का दावा है कि भाजपा में शामिल कराए गए इन लोगों का कांग्रेस से कभी कोई नाता नहीं रहा और वे पहले से ही भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सतपाल महाराज अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन बचाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इष्टवाल ने कहा कि अब जनता सब समझ चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।
#UttarakhandPolitics #Congress #BJP #SatpalMaharaj #KavindraIshtwal #MahendraBhatt #UttarakhandNews #Election2027 #PahadSamachar