🔥 सुरक्षा ही बचाव है: होटल गेटवे ताज में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन 🚒
आज फायर सर्विस देहरादून द्वारा होटल गेटवे ताज में एक विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता और मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।
✅ जागरूकता एवं बचाव: होटल के कर्मचारियों को आग से होने वाले संभावित नुकसान, आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी और बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
✅ प्रायोगिक प्रशिक्षण: सभी कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को सही तरीके से चलाने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
✅ विशेष सतर्कता: आग के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों, जैसे कि रसोई और पेंट्री एरिया में बरती जाने वाली विशेष सावधानियों पर जोर दिया गया।
✅ उपकरणों की जांच: होटल परिसर में स्थापित हाइड्रेंट सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच कर उनके उपयोग का अभ्यास भी कराया गया।
हमारा उद्देश्य हर नागरिक और संस्थान को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सदैव तैयार र�
Dehradun, Dehradun | Nov 17, 2026