सारण जिले में माही नदी के दाएं तटबंध के 11.90 किलोमीटर बिंदु पर हुई टूटन की मरम्मत दो दिनों में पूरी कर ली गई। 6 सितंबर को गंगा के उच्चतम जलस्तर के कारण बैकवॉटरिंग से तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ था।
सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग की अभियंत्रण टीम ने मौके पर पहुंचकर दिन-रात युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया और 8 सितंबर की रात तक टूटन को बंद कर नदी के बहाव को नियंत्रित कर लिया।
बुधवार को उपमुख्यमंत्री सह सारण प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने माही नदी के उक्त तटबंध स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से मरम्मत कार्य और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ की अवधि समाप्त होने तक तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी और किसी भी खतरे की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
Chapra, Saran | Sep 9, 2026