चांडिल: रावताड़ा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेलर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया
चांडिल के रावताड़ा मोड़ पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से 24 वर्षीय अभिजीत गोराई की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सुरक्षा इंतजाम और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।