कसरावद: भारत ने पहले राउंड से बढ़त कायम रखी, 12,567 वोट मिले; योगेश को 8,492 वोट, कांग्रेस ने जय स्तंभ पर मनाया जश्न
जिला पंचायत सदस्य वार्ड-19 के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भारत यादव ने 4075 वोट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। कसरावद स्थित शासकीय महाविद्यालय में शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना करीब तीन घंटे में 14 राउंड के बाद पूरी हुई। भारत यादव को 12,567 वोट, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी योगेश हरिराम यादव को 8,492 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी राजाराम खांडे को