लालबर्रा: लालबर्रा में किसान गर्जना संगठन ने ज्ञापन सौंपा, मांगें पूरी न होने पर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी
किसान गर्जना संगठन मध्य प्रदेश द्वारा लालबर्रा ब्लॉक में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि किसानों को फसल क्षति का सही मुआवजा दिलाने, फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले जंगली जान