कोटा में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी में धरना स्थल पर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां
कई छात्रों के चोंट आने की सूचना, चीफ वार्डन को हटाने की मांग को लेकर छात्र दे रहे थे धरना
(RTU) में फर्स्ट ईयर के एक स्टूडेंट की मौत का मामला सामने आया है। सीनियर छात्रों का आरोप हैं कि किसी सांप के काटने से छात्र अचेत हुआ था। उसे समय पर हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया। गुस्साए स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्टूडेंट्स धरना दे रहे हैं। स्टूडेंट अक्षित शर्मा (19) जयपुर के झोटवाड़ा का रहने वाला था। अक्षित IT ब्रांच में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। इसी सेशन में कॉलेज में एडमिशन लिया था। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट ने चीफ वार्डन को हटाने, मृतक स्टूडेंट के परिजनों को मुआवजा देने सहित अन्य मांग की। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया- स्टूडेंट की मौत के बाद अन्य छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों से समझाइश की है। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण सामने आएंगे। सीनियर छात्रों ने बताया- अक्षित RTU में भास्कर भवन एच 4 हॉस्टल के रूम 61 में रहता था। अक्षित के साथ दो अन्य स्टूडेंट्स भी रहते थे। कॉलेज कैम्पस में बुधवार को इवेंट था, जिसमें अक्षित भी शामिल हुआ था। रात को खाना खाकर रूम पार्टनर के साथ हॉस्टल में सो गया। अक्षित गुरुवार सुबह नहीं उठा। रूम पार्टनर ने इसकी सूचना अन्य स्टूडेंट्स और चीफ वार्डन डीके यादव को दी। स्टूडेंटस का आरोप है कि चीफ वार्डन एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। तब तक अक्षत को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मंगवाई गईं। बाद में एंबुलेंस आई। जिसे जांच के लिए RTU मेन गेट पर आधे घंटे रोके रखा। अक्षित का हाथ नीला पड़ा हुआ था। स्टूडेंट का कहना है कि RTU कैंपस में डिस्पेंसरी 2 बजे बंद हो जाती है। वहां कई बार वहां डॉक्टर नहीं मिलते। RTU में हर स्टूडेंट्स से सेमेस्टर डेवलपमेंट के नाम पर 5 हजार की फीस ली जाती है, लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है। आए दिन सांप निकलते रहते हैं। स्टूडेंट्स ने कहा- जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
Sangod, Kota | Oct 8, 2026