नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन
पीड़िता की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
रामगंजमंडी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले को लेकर सकल हिंदू समाज की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने, मामले की त्वरित जांच कर शीघ्र न्यायालय में अभियोजन कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा दोषी को कठोर दंड दिलाने की मांग की गई। साथ ही किसी भी प्रकार के दबाव, धमकी या समझौते के प्रयास पर कार्रवाई और अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग रखी गई। ज्ञापन में पीड़िता को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने, नगर में सीसीटीवी कैमरे व पर्याप्त रोड लाइट लगाने तथा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग भी की गई।
Sangod, Kota | Oct 8, 2026