कोटा के महावीर नगर में हेलमेट के अंदर छिपा था चार फीट लंबा साँप
नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित किया सुरक्षित रेस्क्यू
कोटा शहर के महावीर नगर विस्तार योजना क्षेत्र में उस समय परिवार में हड़कंप मच गया, जब एक घर में अलमारी के ऊपर रखे हेलमेट के अंदर एक साँप घुसा हुआ दिखाई दिया। साँप को देखकर परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना नगर निगम की रेस्क्यू टीम को दी।
सूचना मिलते ही नगर निगम के रेस्क्यू एक्सपर्ट रॉकी डैनियल एवं गिरीश श्रृंगी मौके पर पहुंचे ओर सांप का रेस्क्यू किया
Sangod, Kota | Oct 8, 2026