कोटा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने हॉस्टल के मेस पर की जांच।
राजीव गांधी नगर के कोचिंग एरिया विभिन्न खाद्य पदार्थों के 25 नमूने लिए
बुधवार को की गई कार्यवाही की खबर मिडिया में प्रकाशित होने का असर दिखाई दिया।
अधिकतर हॉस्टलो में मिली साफ सफाई
स्थितियां पहले से सुधरी
ईट राइट स्कूल कैंपेन के अंतर्गत 7 स्कूल का निरीक्षण किया गया बच्चों को आदर्श थाली व गुड फूड और बेडफूड के बारे में जानकारियां....
प्रमुख स्वास्थ्य सचिव श्रीमती गायत्री राठौर के निर्देशन मेंआयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक राजस्थान अवीचल चतुर्वेदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान जिसके अंतर्गत निजी एवं सरकारी स्कूलों, कोचिंग एरिया, शिक्षण संस्थान के अंदर एवं बाहर स्थित ढाबे एवं रेस्टोरेंट मैं अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके पेरेंट्स को शुद्ध आहार मिल सके के क्रम में कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया के सानिध्य में एवं सीएमएचओ डॉक्टर नरेंद्र नागर के मार्गदर्शन में चलाऐ जा रहे हैं विशेष अभियान के अंतर्गत आज
खाद्य सुरक्षा दल द्वारा राजीव गांधी नगर स्थित एलन साफल्य कोचिंग के आस पास स्थित
बी एल रेजिडेंसी समृद्ध और बी एल रेजिडेंसी सहज,
हॉस्टल केशव माधव, बरसा रेजिडेंसी, स्टूडेंट जूस एंड शेक आइस क्रीम पार्लर, मिर्जा जाविही वल्ला बेग यू बी एफ यूनाइटेड रेस्टोरेंट, अम्बे बर्गर एंड सैंडविच एवं न्यू फिरदौस रेस्टोरेंट
इत्यादि का औचक निरीक्षण किया।
राजीव गांधी नगर में स्थित
बरसा मैस में हाइजीन और सैनिटेशन कंडीशन असंतोषप्रद पाई गई।
वही
मिर्जा जबीही वल्लाह बेग मेसर्स यू बी एफ यूनाइटेड रेस्टोरेंट मैं वेज और नॉनवेज दोनों एक ही जगह बनता हुआ पाया गया
खाद्य कारोबार करता को तुरंत वेज और नॉनवेज को अलग-अलग बनाने के निर्देश दिए यहां
सभी हास्टल में खाद्य लाइसेंस प्रमुख प्रदर्शित भाग पर नहीं लगा हुआ था।
कचरा पात्र बिना ढके रखे था
बी एल रेजिडेंसी में
3 किलो अजीनोमोटो बिना निर्माण तिथि
और बिना मैन्युफैक्चरिंग ऐड्रेस के रखा हुआ था
तथा 1- 1 किलो के ब्रेड के 5 पैकेट जिन पर निर्माण तिथि तथा यूज बाय डेट अंकित नहीं थी को मौके पर नष्ट कराई गई।
मौके परअधिकांश हॉस्टल्स में पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं पाया गया।
फूड हैंडलर्स का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाया गया।
बरसा रेजिडेंसी में टीम ने 2 घंटे तक रुककर सफाई कार्य करवाया, सफाई के पश्चात फ्रीज ,स्टोर व किचन की स्थिति ठीक करने पर खाना बनाने की अनुमति प्रदान की गई।
केशव माधव मैस मैस में भी अनियमिताएं देखने को मिला जिन्हें मौके पर निर्देशित कर सही कराया गया।
लगातार निरिक्षण से हास्टल व मैस संचालक अलर्ट मोड पर मिले और हाइजीन की स्थिति में पहले अपेक्षाकृत सुधार मिला।
छात्र हित में सभी हॉस्टल मालिक एवं मेस संचालक को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस दिए जा रहे हैं इनकी पालनसुनिश्चित कर 15 दिवस में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा दल द्वारा दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर सूजी, मैदा ,बेसन ,मूंगफली दाना, रिफाइंड सोयाबीन तेल ,आयोडाईज्ड नमक एवं विभिन्न दालों के कुल 25 नमूने लिए गए, जिन्हें जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कोटा भिजवाया जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अभियान निरंतर जारी रहेगा
खाद्य सुरक्षा दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, अरुण सक्सेना चंद्रवीर सिंह जादोंन, मोजीलाल कुंभकार, भूपेंद्र नागर ,ज्ञान मीणा,दिव्या संत, मनीषा रावत, मनीष पाटीदार विनोद कुमार अम्बरीश कुमार दीपक यादव, रोहित गुप्ता, खुशी सिंह , श्योपाल जितरवाल शामिल रहे
Sangod, Kota | Oct 8, 2026