Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
hemant.suman
कुंदनपुर पंचायत के कांगनिया -सूडकियां मे जंगल कटाई का विरोध, ग्रामीणों ने रुकवाई कटाई पूर्व मंत्री भरत सिंह के बेटे गंगा सिंह समेत ग्रामीणों ने मोके पर पहुंच रुकवाई जेसीबी, जंगल कटाई के टेंडर को निरस्त करने की मांग
Sangod, Kota
| Oct 8, 2026
MORE NEWS
कोटा में आरटीयू छात्र की मौत से मचा बवाल, मेन गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्र कोटा आरटीयू में अक्षित की मौत पर हंगामा, चीफ वार्डन को हटाने की मांग पर अड़े छात्र हॉस्टल में सोया था अक्षित, सुबह नहीं उठा; मौत के बाद RTU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन RTU में छात्र की मौत पर गंभीर सवाल, समय पर एंबुलेंस नहीं बुलाने का आरोप कोटा RTU में छात्र की मौत से हड़कंप, सांप काटने की आशंका; जांच के बाद खुलेगा राज 19 वर्षीय अक्षित की मौत से कैंपस में आक्रोश, न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन RTU हॉस्टल में छात्र की मौत, इलाज में देरी का आरोप लगाकर छात्रों ने घेरा मेन गेट कोटा RTU में स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, छात्र बोले- कैंपस में नहीं मिलते डॉक्टर RTU में अक्षित की मौत पर छात्रों का गुस्सा फूटा, मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद बवाल, चीफ वार्डन को हटाने और परिजनों को मुआवजा देने की मांग कोटा RTU में 19 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार RTU कैंपस में आए दिन सांप निकलने का आरोप, छात्र की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Sangod, Kota | Oct 8, 2026
कोटा में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी में धरना स्थल पर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां कई छात्रों के चोंट आने की सूचना, चीफ वार्डन को हटाने की मांग को लेकर छात्र दे रहे थे धरना (RTU) में फर्स्ट ईयर के एक स्टूडेंट की मौत का मामला सामने आया है। सीनियर छात्रों का आरोप हैं कि किसी सांप के काटने से छात्र अचेत हुआ था। उसे समय पर हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया। गुस्साए स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्टूडेंट्स धरना दे रहे हैं। स्टूडेंट अक्षित शर्मा (19) जयपुर के झोटवाड़ा का रहने वाला था। अक्षित IT ब्रांच में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। इसी सेशन में कॉलेज में एडमिशन लिया था। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट ने चीफ वार्डन को हटाने, मृतक स्टूडेंट के परिजनों को मुआवजा देने सहित अन्य मांग की। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया- स्टूडेंट की मौत के बाद अन्य छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों से समझाइश की है। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण सामने आएंगे। सीनियर छात्रों ने बताया- अक्षित RTU में भास्कर भवन एच 4 हॉस्टल के रूम 61 में रहता था। अक्षित के साथ दो अन्य स्टूडेंट्स भी रहते थे। कॉलेज कैम्पस में बुधवार को इवेंट था, जिसमें अक्षित भी शामिल हुआ था। रात को खाना खाकर रूम पार्टनर के साथ हॉस्टल में सो गया। अक्षित गुरुवार सुबह नहीं उठा। रूम पार्टनर ने इसकी सूचना अन्य स्टूडेंट्स और चीफ वार्डन डीके यादव को दी। स्टूडेंटस का आरोप है कि चीफ वार्डन एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। तब तक अक्षत को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मंगवाई गईं। बाद में एंबुलेंस आई। जिसे जांच के लिए RTU मेन गेट पर आधे घंटे रोके रखा। अक्षित का हाथ नीला पड़ा हुआ था। स्टूडेंट का कहना है कि RTU कैंपस में डिस्पेंसरी 2 बजे बंद हो जाती है। वहां कई बार वहां डॉक्टर नहीं मिलते। RTU में हर स्टूडेंट्स से सेमेस्टर डेवलपमेंट के नाम पर 5 हजार की फीस ली जाती है, लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है। आए दिन सांप निकलते रहते हैं। स्टूडेंट्स ने कहा- जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
Sangod, Kota | Oct 8, 2026
कोटा के महावीर नगर में हेलमेट के अंदर छिपा था चार फीट लंबा साँप नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित किया सुरक्षित रेस्क्यू कोटा शहर के महावीर नगर विस्तार योजना क्षेत्र में उस समय परिवार में हड़कंप मच गया, जब एक घर में अलमारी के ऊपर रखे हेलमेट के अंदर एक साँप घुसा हुआ दिखाई दिया। साँप को देखकर परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना नगर निगम की रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही नगर निगम के रेस्क्यू एक्सपर्ट रॉकी डैनियल एवं गिरीश श्रृंगी मौके पर पहुंचे ओर सांप का रेस्क्यू किया
Sangod, Kota | Oct 8, 2026
जंतर मंतर पर कांग्रेस नेताओं पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला सागोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मनाया काला दिवस, जमकर की नारेबाजी सागोद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में मनाया काला दिवस राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस 8 अक्टूबर 2026 को सागोद में मनाय जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के देहात अध्यक्ष असरार अहमद,पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष नरेश मंगल,राजेन्द्र गहलोत,पार्षद सलीम अंसारी,ब्रजमोहन रेगर,वक्फ कमेटी सदर मिर्ज़ा मुश्ताक अहमद,ब्लोक कांग्रेस संगठन महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा,पूर्व सरपंच फूलचंद गोचर,अंकुश शर्मा,राजमल मेहता ने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेहीं की मांग करने के लिए शांतिपूर्वक जंतर मंतर की ओर बढ़ रहे थे तो उन्हें रोक दिया गया। राहुल गांधी जी,प्रियंका गांधी जी,हमारे वरिष्ठ नेताओं और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ बर्बरता पूर्वक दुर्व्यवहार किया गया उन पर लाठी चार्ज किया गया और गंभीर रूप से घायल किया गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों पर यह हमला स्वयं संविधान पर हमला है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस घोषित किया है सागोद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस काले दिवस पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर गांधी चौराहे पर जम कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग की जिसमें हेमंत नंदवाना,पार्षद शहजाद अंसारी,भवानी शंकर रेगर,ब्रजराज मीणा,ऋषिराज जादम,योगेन्द्र तिवारी,पार्षद रविंद्र मेहता,सत्यनारायण मेहता,चांद भाई नियारगीर,गजेन्दर सिंह,असलम अंसारी,सत्यप्रकाश मीणा,कदीर पठान,,राधेश्याम बेरवा,मोइनुद्दीन भूरिया,अर्शील अंसारी,देव किशन गोचर,इकबाल सिंगीवाला,उरफ़ान हुसैन,अमजद अंसारी,एफाज हुसैन,फरीद शाह,निसार पठान,शरीफ टेलर,तारिफ़ पठान,असगर अली,दानिश खान,सोनु गोतम,अजहर अंसारी,तारिफ़ अंसारी,शहजाद खान,हुसैन शाह,बाबूभाई,मोहम्मद असरार,लक्की जादम,जाकिर अंसारी,प्रभुलाल सुमन,आसिफ अंसारी,शकील टेलर,मोहम्मद शाकिब,कय्यूम अली,मजीद शाह,आरिफ हुसैन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
Sangod, Kota | Oct 8, 2026
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन पीड़िता की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग रामगंजमंडी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले को लेकर सकल हिंदू समाज की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने, मामले की त्वरित जांच कर शीघ्र न्यायालय में अभियोजन कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा दोषी को कठोर दंड दिलाने की मांग की गई। साथ ही किसी भी प्रकार के दबाव, धमकी या समझौते के प्रयास पर कार्रवाई और अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग रखी गई। ज्ञापन में पीड़िता को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने, नगर में सीसीटीवी कैमरे व पर्याप्त रोड लाइट लगाने तथा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग भी की गई।
Sangod, Kota | Oct 8, 2026
रामगंजमंडी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल की जानकारी लेकर मौका मुआयना कराया। रामगंजमंडी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले को लेकर नगर में आक्रोश है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल की जानकारी लेकर मौका मुआयना भी कराया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पीड़िता को नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
Sangod, Kota | Oct 8, 2026
कोटा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने हॉस्टल के मेस पर की जांच। राजीव गांधी नगर के कोचिंग एरिया विभिन्न खाद्य पदार्थों के 25 नमूने लिए बुधवार को की गई कार्यवाही की खबर मिडिया में प्रकाशित होने का असर दिखाई दिया। अधिकतर हॉस्टलो में मिली साफ सफाई स्थितियां पहले से सुधरी ईट राइट स्कूल कैंपेन के अंतर्गत 7 स्कूल का निरीक्षण किया गया बच्चों को आदर्श थाली व गुड फूड और बेडफूड के बारे में जानकारियां.... प्रमुख स्वास्थ्य सचिव श्रीमती गायत्री राठौर के निर्देशन मेंआयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक राजस्थान अवीचल चतुर्वेदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान जिसके अंतर्गत निजी एवं सरकारी स्कूलों, कोचिंग एरिया, शिक्षण संस्थान के अंदर एवं बाहर स्थित ढाबे एवं रेस्टोरेंट मैं अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके पेरेंट्स को शुद्ध आहार मिल सके के क्रम में कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया के सानिध्य में एवं सीएमएचओ डॉक्टर नरेंद्र नागर के मार्गदर्शन में चलाऐ जा रहे हैं विशेष अभियान के अंतर्गत आज खाद्य सुरक्षा दल द्वारा राजीव गांधी नगर स्थित एलन साफल्य कोचिंग के आस पास स्थित बी एल रेजिडेंसी समृद्ध और बी एल रेजिडेंसी सहज, हॉस्टल केशव माधव, बरसा रेजिडेंसी, स्टूडेंट जूस एंड शेक आइस क्रीम पार्लर, मिर्जा जाविही वल्ला बेग यू बी एफ यूनाइटेड रेस्टोरेंट, अम्बे बर्गर एंड सैंडविच एवं न्यू फिरदौस रेस्टोरेंट इत्यादि का औचक निरीक्षण किया। राजीव गांधी नगर में स्थित बरसा मैस में हाइजीन और सैनिटेशन कंडीशन असंतोषप्रद पाई गई। वही मिर्जा जबीही वल्लाह बेग मेसर्स यू बी एफ यूनाइटेड रेस्टोरेंट मैं वेज और नॉनवेज दोनों एक ही जगह बनता हुआ पाया गया खाद्य कारोबार करता को तुरंत वेज और नॉनवेज को अलग-अलग बनाने के निर्देश दिए यहां सभी हास्टल में खाद्य लाइसेंस प्रमुख प्रदर्शित भाग पर नहीं लगा हुआ था। कचरा पात्र बिना ढके रखे था बी एल रेजिडेंसी में 3 किलो अजीनोमोटो बिना निर्माण तिथि और बिना मैन्युफैक्चरिंग ऐड्रेस के रखा हुआ था तथा 1- 1 किलो के ब्रेड के 5 पैकेट जिन पर निर्माण तिथि तथा यूज बाय डेट अंकित नहीं थी को मौके पर नष्ट कराई गई। मौके परअधिकांश हॉस्टल्स में पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं पाया गया। फूड हैंडलर्स का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाया गया। बरसा रेजिडेंसी में टीम ने 2 घंटे तक रुककर सफाई कार्य करवाया, सफाई के पश्चात फ्रीज ,स्टोर व किचन की स्थिति ठीक करने पर खाना बनाने की अनुमति प्रदान की गई। केशव माधव मैस मैस में भी अनियमिताएं देखने को मिला जिन्हें मौके पर निर्देशित कर सही कराया गया। लगातार निरिक्षण से हास्टल व मैस संचालक अलर्ट मोड पर मिले और हाइजीन की स्थिति में पहले अपेक्षाकृत सुधार मिला। छात्र हित में सभी हॉस्टल मालिक एवं मेस संचालक को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस दिए जा रहे हैं इनकी पालनसुनिश्चित कर 15 दिवस में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा दल द्वारा दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर सूजी, मैदा ,बेसन ,मूंगफली दाना, रिफाइंड सोयाबीन तेल ,आयोडाईज्ड नमक एवं विभिन्न दालों के कुल 25 नमूने लिए गए, जिन्हें जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कोटा भिजवाया जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभियान निरंतर जारी रहेगा खाद्य सुरक्षा दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, अरुण सक्सेना चंद्रवीर सिंह जादोंन, मोजीलाल कुंभकार, भूपेंद्र नागर ,ज्ञान मीणा,दिव्या संत, मनीषा रावत, मनीष पाटीदार विनोद कुमार अम्बरीश कुमार दीपक यादव, रोहित गुप्ता, खुशी सिंह , श्योपाल जितरवाल शामिल रहे
Sangod, Kota | Oct 8, 2026
बारां नगर परिषद कचरा संग्रहण वाहन चालकों को मिला कांग्रेस का समर्थन, धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले पांच दिनों से हड़ताल जारी, एक कर्मचारी बीते चार दिनों से भूख हड़ताल पर। #BaranBJP #barancongress #barannagarprishad #baran #dharna
Sangod, Kota | Oct 8, 2026