रामगंजमंडी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल की जानकारी लेकर मौका मुआयना कराया।
रामगंजमंडी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले को लेकर नगर में आक्रोश है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल की जानकारी लेकर मौका मुआयना भी कराया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पीड़िता को नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
Sangod, Kota | Oct 8, 2026