सेंधवा व वरला के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बड़वानी पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक' के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। बड़वानी, खरगोन व खंडवा जिले के 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की 12 टीमों ने ड्रोन कैमरों और पैदल चेकिंग के जरिए 19 गांवों में सर्चिंग कर 5 अवैध खेतों से 23 क्विंटल से अधिक (11,000 पौधे) गांजा जप्त किया। जप्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत 5 अपराध दर्ज किए हैं। बीते दो दिनों में कुल 34 क्विंटल से अधिक का गांजा जप्त किया जा चुका है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #SendhwaNews #BarwaniPolice #OperationGreenStrike #BarwaniNews