सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों की दुखद घटना को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने नागलवाड़ी थाना, बालसमुद थाना एवं ओझर चौकी पर ज्ञापन सौंपा। जयस ने बड़वानी जिले में संचालित शराब दुकानों की निष्पक्ष जांच, शराब की गुणवत्ता परखने और अवैध शराब के कारोबार पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन किसी हादसे का इंतजार किए बिना नियमित चेकिंग करे। इस दौरान मीडिया प्रभारी विनोद डावर, मुकेश मोरे सहित अनेक जयस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #JayasBarwani #NagalwadiNews #NimadNews