सेंधवा वन मंडल अंतर्गत ग्रीन इंडिया मिशन योजना के तहत 20 हेक्टेयर में विकसित 'नगर वन' का लोकार्पण समारोह गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पानसेमल विधायक श्याम बरडे, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, डीएफओ इंदुसिंह गाडरिया (IFS) व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर वन को जनता को समर्पित किया गया। नगर वन में नक्षत्र वाटिका, ओपन जिम, बर्मा ब्रिज, जिपलाइन व स्मृति वन जैसे प्रमुख आकर्षण विकसित किए गए हैं जो पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए एक सुंदर केंद्र साबित होगा। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #SendhwaNews #NagarVanSendhwa #BarwaniNews #NimadNews