सेंधवा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 स्थित अभिनव कॉलोनी, शिव कॉलोनी एवं अग्रवाल कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात में सन्नाटा और अंधेरा छाया हुआ है। गणेशोत्सव व आगामी त्योहारों के समय में भी रोशनी न होने से रहवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अंधेरे के चलते असामाजिक तत्वों और जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश पवार द्वारा विद्युत विभाग से चर्चा के बावजूद समस्या हल नहीं हुई। रहवासियों ने जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #SendhwaNews #SendhwaWard8 #BarwaniNews #NimadNews