कसरावद के महर्षि वेद व्यास पब्लिक स्कूल में गणेश उत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 125 विद्यार्थियों ने मिट्टी, कागज, अनाज और ऑर्गेनिक रंगों से 150 से अधिक इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया। इन मूर्तियों को विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों को वितरित किया गया। अकादमिक संचालक राजेश व्यास ने बताया कि विद्यालय पिछले 16 वर्षों से निरंतर इस पहल को चला रहा है। संस्था संचालक निलेश व्यास व ब्रजेश कुमार व्यास ने बच्चों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #KasrawadNews #EcoFriendlyGanesha #KhargoneNews #NimadNews