निवाली में लगातार बारिश के कारण आदिवासी अधिकार दिवस का बड़ा कार्यक्रम स्थगित कर जयस कार्यालय में सादगी से मनाया गया। 13 सितंबर को विश्व अधिकार दिवस के मौके पर समाजजनों और युवाओं ने एकजुट होकर अधिकारों, एकता और स्वाभिमान की आवाज बुलंद की। जयस नेताओं ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष जारी रहेगा। बारिश की बाधाएं आदिवासियों के हक की लड़ाई को नहीं रोक सकतीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जयस कार्यकर्ता व समाजजन मौजूद रहे। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #NiwaliNews #JayasNiwali #AdivasiAdhikarDivas #BarwaniNews