चूल्हे-चौके से चुनावी दंगल तक: वार्ड 76 की कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रा डांगी का सादगी भरा वीडियो वायरल
उदयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 76 से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रा डांगी का सादगी भरा चुनावी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 45 सेकेंड के इस वीडियो में इंद्रा डांगी का सफर एक आम गृहिणी से चुनावी मैदान तक दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत मवेशियों की सेवा और गाय का दूध निकालने से होती है। इसके बाद वे रसोई में चाय बनाती और परिवार के लिए रोटियां सेकती नजर आती हैं। ठाकुर जी की पूजा-अर्चना के बाद इंद्रा डांगी कांग्रेस का दुपट्टा पहनकर जनसंपर्क के लिए निकलती हैं। वे महिलाओं से संवाद, बुजुर्गों से आशीर्वाद और घर-घर जाकर वोट की अपील करती दिख रही हैं। उनका यह सादगी भरा अंदाज चुनावी चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
#Udaipur #UdaipurNews #NagarNigamElection #RajasthanElection #IndraDangi