बक्सर: जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26 मई से विशेष अभियान, डीएम ने की बैठक
Buxar, Buxar | May 25, 2025 जिले में 26 मई से 28 मई 2025 तक आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं वंदन योजना के पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। विशेष अभियान के सफल कार्यान्वयन को लेकर 24 मई को डीएम अंशुल अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में बैठक किया।सभी प्रखंड मुख्यालय, सदर अस्पताल व अन्य स्थानों पर कार्ड बनाया जाएगा।