बक्सर: बक्सर सदर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर हुई बैठक
Buxar, Buxar | May 25, 2025 बक्सर सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर बैठक की गई। सदर पीएचसी के बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर विशेष शिविर 26 से 28 मई को लगया जाएगा। इसके सफल संचालन को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर प्रखंड के बीडीओ साधु शरण पांडेय ने किया।