बक्सर: जिले में 'रोको टोको' अभियान के तहत 28 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹60 हजार का जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | May 25, 2025 जिले में अलग अलग इलाकों से पिछले 24 घंटे में कुल 28 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास में 7, अपहरण कांड में 1, शराब के सेवन में 10, शराब बरामदगी 2, वारंट में 3 व अन्य मामलों में 5 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं पुलिस के द्वारा जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जिसमें 60 हजार रूपए जुर्माना वसुला गया।