बक्सर: बक्सर के अहियापुर गांव में गोलीबारी का लाइव वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Buxar, Buxar | May 24, 2025 राजपुर प्रखंड के अहियापुर गांव में शनिवार की सुबह कई राउंड चली गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा था. कई राउंड चली गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी है और दो गंभीर रूप से घायल हुए है. जिसकी वीडियो वायरल हुई है. वायरल वीडियों में बक्सर के राजपुर से पूर्व जिप अध्यक्ष के पति मनोज यादव दिख रहे है. जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है.