बक्सर: कोर्ट ने अगले आदेश तक इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार का वेतन रोका
Buxar, Buxar | May 24, 2025 पोक्सो की विशेष अदालत ने इटाढ़ी थाना कांड संख्या 280 /2023 में न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं करने के कारण थानाध्यक्ष सोनू कुमार का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है. बताते चले कि कोर्ट ने सूचना जारी कर सात दिनों के अंदर केस डायरी एवं अन्य कागजातों को न्यायालय में समर्पित करने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश की अवहेलना किया गया.