डीएम और एसपी ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था परखी
हरदोई। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
डीएम और एसपी ने केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की स्थिति देखी और उन्हें सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने और नकल रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतने को कहा। अधिकारियों ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2026