गोण्डा: पुलिस की पहल से सुलझा बुजुर्ग दंपत्ति का विवाद, थाने में ही हुआ समझौता और दिल खुश कर देने वाला मिलन
गोण्डा जिले से एक सुखद और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग दादा-दादी के बीच किसी बात को लेकर आपसी झगड़ा हो गया था, जिसके बाद यह मामला गोण्डा पुलिस के पास जा पहुँचा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाने द्वारा बुजुर्ग दंपत्ति को प्यार से समझाया गया। पुलिस के समझाने पर दोनों के बीच का मनमुटाव और झगड़ा पूरी तरह खत्म हो गया। थाने में ही दोनों के बीच ऐसा खूबसूरत समझौता हुआ, जिसे देखकर हर किसी का दिल खुश हो गया और पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 31, 2026